रीवा की महिला ठग: भाई के साथ मिलकर तीन युवक, युवतियों को दिया नौकरी लगाने का झांसा और ठग लिए 7.50 लाख

रीवा फिर सुर्खियों में है। इस मर्तबा एक युवती ने सब को चौका दिया है। ठगी का ऐसा खेल खेला की तीन युवक, युवतियों ने 7.50 लाख रुपए गवां दिए। महिला बाल विकास विभाग में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर साढ़े सात लाख ठग लिए। जब नौकरी नहीं लगी और रुपए भी नहीं लौटाए तो पीडि़त सीधे सिविल लाइन थाना पहुंच गए। मामला दर्ज करा दिया है। एसपी से भी मिलकर तीनों ने गुहार लगाई है। युवती ने भाई के साथ मिलकर यह कांड किया है। पुलिस जांच में जुट गई है।

रीवा की महिला ठग: भाई के साथ मिलकर तीन युवक, युवतियों को दिया नौकरी लगाने का झांसा और ठग लिए 7.50 लाख

एक युवक और दो युवतियां हुई ठगी का शिकार
सिविल लाइन पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
रीवा। रीवा में महिला बाल विकास विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर तीन लोगों से 7.50 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है।  एक युवक और दो युवतियों से यह राशि रीवा की ही एक युवती ने भाई के साथ मिलकर वसूले। महिला बाल विकास विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर यह राशि वसूली गई थी। दो साल बाद भी जब नौकरी नहीं लगी तो तीनों पीडि़त सिविल लाइन थाना पहुंच गए। रुपए ठगने वाले के खिलाफ थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई है। एसपी से मिलकर भी शिकायत की गई है। पीडि़त विवेक कुमार पाण्डेय पिता सामवेद पाण्डेय निवासी ग्राम होलहारू पोस्ट अमिलकी थाना गोविंदगढ़ ने थाना सिविल लाइन रीवा में शिकायत दर्ज कराई है कि अंजली पटेल रीवा की रहने वाली है। इसका एक भाई आटो चलता है। अंजली पटेल विवेक से जनवरी 2021 में कलेक्ट्रेट में मिली थी। तभी उसने महिला बाल विकास विभाग में नौकरी दिलाने की बात कही थी। गुप्त वेकंसी निकाले जाने के नाम पर विवेक पाण्डेय के अलावा अनुरागनी सिंह पिता राजजीत सिंह निवासी सेमरिया, गोविंदगढ़, शिखा ङ्क्षसह पिता अभयराज सिंह निवासी ग्राम ताला पोस्ट ओबर चंदिया जिला उमरिया से 6 लाख 70 हजार रुपए नगद लिए थे। दो लोगों से अंजली पटेल ने 5 लाख नगद लिए थे। वहीं शिखा ङ्क्षसह से 1 लाख 70 हजार रुपए नगद लिया था। कुछ राशि आनलाइन ट्रांसफर कराई थी। यह राशि सूरज चौरसिया के मोबाइल नंबर पर ट्रांसफर कराए जाते थे। यह राशि जुलाई 2022 में लिए गए थे। कलेक्ट्रेट के महिला बाल विकास विभाग के हाल में भी रुपए लिए गए थे। अंजली ने 6 महीने में नौकरी दिलाने का झांसा दिया था  लेकिन दो साल बाद भी नौकरी नहीं दिलाई। इसके बाद रुपए वापस कराने का दबाव बनाया गया लेकिन वह रुपए भी नहीं लौटाई। थकहार कर तीनों युवक, युवतियों ने सिविल लाइन थाना में अंजली पटेल के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। एसपी से मुलाकात कर उन्हें भी शिकायत की है।

---------
विवेक पाण्डेय के माध्यम से दोनों युवतियां भी फंसी
अंजली पाण्डेय के संपर्क में विवेक पाण्डेय आया था। उसने दोनों युवतियों से संपर्क किया। इसके बाद विवेक पाण्डेय के माध्यम से दोनों युवतियां भी ठग बाज के चक्कर में फंस गई थी। पीडि़तों ने बताया कि कलेक्ट्रेट  में अंजली पटेल से मुलाकात हुई थी। उसने बताया कि वह महिला बाल विकास विभाग में ही है। रुपए भी महिला बाल विकास विभाग के हाल में सेकंड फ्लोर में लिए थे। लंबे समय तक वह संपर्क में रही लेकिन अब उसने फोन बंद कर लिया है। फोन भी नहीं उठाती।